ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

जौनपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विकास क्षेत्र रामनगर का आयोजन सलारपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर कन्हैयालाल के द्वारा किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर  डॉक्टर अरुण सिंह के द्वारा सभी को आभार ज्ञापित किया गया। प्रतियोगिता में ब्लाक रामनगर के सभी प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के बच्चों द्वारा दौड़, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों में प्रतिभाग किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन व्यायाम शिक्षक सुरेश यादव एवं खेल अनुदेशक की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ब्लाक रामनगर के एआरपी विनोद सिंह, श्रीप्रकाश सिंह सहित समस्त न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक एवं सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ कमलेश यादव, डॉ. रजी अहमद, अनुराग तिवारी, सरोज सिंह संतोष सिंह, विष्णु तिवारी, मनोज यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 2217353759817412426

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item