जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, पैमाइश करने गयी राजस्व टीम बैरंग लौटी

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार के शीतला चौकियां स्थित चौकीपुर गांव राजस्व टीम को महिलाओं के विरोध पर वापस लौटना पड़ा। महिलाओं ने विरोध जताया तो महिला पुलिस से झड़प हो गई जिसमें एक किशोरी बेहोश हो गई।जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार चौकीपुर गांव में विनोद सोनकर तथा सुबास सोनकर में जमीनी विवाद चल रहा है। भूमिधरी तथा बंजर खाते की जमीन का विवाद दोनों पक्षों में बहुत पहले से है। इसी को लेकर गुरुवार की दोपहर 3 बजे राजस्व टीम में कानूनगो, लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ बंजर की जमीन का पैमाईश करने गये थे।
इस दौरान महिलाओं ने विरोध शुरु कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों के रोकने पर महिलाओं से मारपीट हो गई। इस दौरान रोली सोनकर 16 वर्ष पुत्री सुभाष सोनकर घायल हो गई। मौके पर आस—पास के सैकड़ों लोग जुट गए। विवाद बढ़ने पर क्षेत्राधिकारी मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। उधर विरोध के आगे बंजर खाते की जमीन की पैमाइश नहीं हो सकी। राजस्व टीम बैरंग लौट गई। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि विरोध करने पर टीम वापस लौट गई। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल क्षेत्र में पुलिस पीएसी बल तैनात है।

Related

जौनपुर 6215116745035281787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item