दिनेश टंडन ने नए पदाधिकारी को माल्यार्पण कर किया स्वागत

 जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की एक अति आवश्यक बैठक गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किराना व्यवसायी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा किया। 

अध्यक्ष के लिए विजय अग्रहरी, महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता और गुलजारीलाल साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया।  जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नए पदाधिकारी को माल्यार्पण करते हुए व्यापार मंडल के नियमावली के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया।  

बैठक में सर्वसम्मति से उपयुक्त घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष ने नई टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए कहा। 

 प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी का एहसास करते हुए उनके अधिकार और उनके कर्तव्य के बारे में बताया और साथ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर व्यापार मंडल को और मजबूत करने की बात कही बैठक में जिला महामंत्री रामकुमार साहू नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, अनाज व्यापार मंडल महामंत्री ज्ञानेंद्र साहू, राकेश जायसवाल, अमित कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे संचालन महामंत्री दक्षिणी मुन्नालाल अग्रहरि ने किया सभी पदाधिकारी का आभार नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया

Related

जौनपुर 1813786419085578893

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item