मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ की प्रदेश सचिव मनोनीत

शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सिकंदर यादव ने प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में जौनपुर से अधिवक्ता मीनाक्षी यादव को सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया। खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाइयां देने के लिये सगे संबंधियों का तांता लगा रहा।

बता दें कि अधिवक्ता मीनाक्षी यादव जनपद के बेलापार पोस्ट नौपेड़वा की मूल निवासिनी हैं जो इस समय उच्च न्यायालय लखनऊ में कार्यरत हैं। सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में अध्यक्ष पद पर उनका चयन होने के बाद उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जनपद से पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके दृष्टिगत जनपद से मीनाक्षी यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं मीनाक्षी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। शाहगंज नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह, जसीम खान, अब्दुल्लाह राईन, मनोज यादव, कन्हैया लाल आदि ने मीनाक्षी यादव के नियुक्ति पर हाई कमान का आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 4820181237355499884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item