सपाजनों ने लौहपुरूष को याद करके मनायी जयंती

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्ययता में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह मना जहां मुख्य अतिथि विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और लौहपुरुष कहे जाने वाले सरदार पटेल ने भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारतीय संध में अपना अहम योगदान दिया था।

सरदार पटेल पहले उप प्रधानमंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री भी थे। देश की आजादी में उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे कहीं ज्यादा योगदान आजाद भारत को एक सूत्र में बांधने में भी किया था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 गुजरात में हुआ था। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की। वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्ररित होकर उन्होंने भारत के स्वत्रंत्रता आन्दोलन में भाग लिया। वह एक कुशल प्रशासक थे जिनके प्रयासों और निर्णय के कारण देश की स्वतंत्रता के पश्चात 565 रियासतों को भारत देश में सम्मिलित कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज भारत अखण्ड हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, प्रभानन्द यादव, श्याम बहादुर पाल, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, राममूर्ति सरोज, संजय राजभर, मेवा लाल गौतम, श्याम नरायन बिन्द, रामजतन यादव, सूर्यभान यादव, रामू मौर्या, राम इकबाल यादव, विरेन्द्र यादव, सत्य नरायण यादव, राजेश यादव, अनिल दूबे, अखिलेश यादव, भगौती सरोज, पंकज मिश्रा, देवमणि यादव, तारा त्रिपाठी, हरिचंद प्रभाकर ,प्रवीण सरोज, इजहार अहमद, लक्ष्मीशंकर यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अखण्ड प्रताप यादव ने किया।

Related

जौनपुर 3415454813001269498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item