असहायों व जरूरतमन्दों के बीच फिल्म अभिनेता ने बांटे कम्बल

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी रियल हीरो की मिसाल पैदा करने वाले फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका दरियादिली वाला अंदाज किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि आज फैंस उन्हें बेइंतहा प्यार करते हैं। सोमवार को चन्दन सेठ अपने जन्मदिन पर पराऊगंज बाजार में कंबल वितरण करने पहुंचे तो वहां के अध्यक्ष शिवचन्द यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिनेता ने असहाय व गरीब लोगों में कबंल वितरण किया।

बता दें कि चन्दन जी पराऊगंज बाजार में सम्मान समारोह व असहाय एवं गरीबों में कंबल वितरण के लिए वहां पहुंचे थे। उन्होंने गांव के बच्चों के साथ के साथ केक काटकर अपना 32वां जन्मदिन मनाया। चन्दन ने अपने हाथों से 300 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा। साथ ही सभी को अपने हाथ से केक भी खिलाया। सभी बच्चों से देर तक बात भी किया। चन्दन ने बताया कि इन बच्चों से मिलकल जन्मदिन यादगार बन गया। बताया कि बच्चों और ग्रामवासियों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है, वह अतुलनीय है।
विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 500 असहाय व जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। श्री सेठ ने 10 पोधों का पोराण भी किया। साथ ही मौजूद ग्रामवासियों से अपने जन्मदिन पर उपहार स्वरूप एक-एक पौधा लगाने का आग्रह किया। बताया कि यह अभियान यहीं नही थमा है। इनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया यह संदेश वह जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादे पौधे का पौधरोपण कर चुके हैं। त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक हनुमान मंदिर पर सहयोगीयों के साथ मिलकर झाडु लगाकर मंदिर के आस-पास साफ-सफाई भी किया।
इस अवसर पर पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव, पराऊगंज चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र भाई पटेल, दीपक दुबे, पंकज गिरि, कृपाशंकर दुबे, राजेन्द्र पटेल, रवि यादव, मुकेश गुप्ता, टिन्कू गिरि, हरिशचन्द यादव, विवेक यादव, सुजीत यादव, संवारी सोनकर, शास्त्री कनौजिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 8769341678927751082

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item