पैमाइश कर वापस लौट रहे लेखपाल पर दबंगों ने हमला बोलकर किया अधमरा

 जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहां द्वितीय गांव में पैमाइश कर वापस लौट रहे लेखपाल यशपाल पर दबंगों ने हमला बोलकर अधमरा कर दिया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यह वारदात रविवार की शाम पांच बजे के करीब हुई।

उच्च न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन लेखपालों की टीम मय फोर्स कानून गो रुद्र प्रताप सिंह व अश्वनी शुक्ल के नेतृत्व में ब गांव में पैमाइश करने गयी थी। जहां से वापस लौटते समय कुशहां द्वितीय गांव स्थित काली मंदिर के समीप पहले से घात लगाकर खड़े दबंगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। घायलावस्था में लेखपाल को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के दौरान घायल लेखपाल की मोबाइल, नक्शा व खसरा भी गायब हो गया। कानून गो रुद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Related

जौनपुर 517481435800075271

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item