सूर्य नारायण पुन: बनाये गये आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अनुमोदन पर सूर्य नारायण सिंह को पुनः जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं सूर्य नारायण सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह, अतुल तिवारी, शैलेंद्र यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा, उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, महासचिव पूजा सिंह, महासचिव विनोद प्रजापति, सचिव विद्याधर मिश्रा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीलधर, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, यूथ विंग पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव, शशिधर चौहान, सचिव अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अमित विश्वकर्मा, शिवजी मिश्रा सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

Related

जौनपुर 4539533554987265693

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item