प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का सपाजनों ने किया स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्ययता में मासिक बैठक एवं नवनियुक्त प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह हुआ जहां सर्वप्रथम सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों में पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, राजेश यादव, सुशील दूबे, लकी त्रिपाठी, राजकुमार सरोज, श्याम प्रकाश सरोज, राजकुमार सरोज का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। वहीं डा. पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितने भी साथी को संगठन में जिम्मेदारी दी है, निश्चित रूप समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं कहा कि सभी को अपने वोटर लिस्ट को देख करते रहिये। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र करके बड़े पैमाने पर सपा समर्थकों के वोट कटवा दिया। भाजपा ने बेईमानी करके चुनाव जीता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, राज बहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, हीरा लाल विश्कर्मा, इरशाद मंसूरी, संजय सरोज, राजकुमार बिन्द, मेवा लाल गौतम, दिनेश यादव फौजी, अजमत अली, सोचन राम विश्कर्मा, रामू मौर्या, सूर्यभान यादव, राम इकबाल यादव, अनिल दूबे, डा. जग बहादुर यादव, कमाल आजमी, देवमणि यादव, राजेन्द्र यादव, लक्ष्मीशंकर यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेन्द्र टाइगर ने किया।

Related

जौनपुर 2425985424184260488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item