संघ परिवार ने मनाया श्री शस्त्र पूजन उत्सव

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर द्वारा विजयदशमी व श्री शस्त्र पूजन उत्सव मनाया गया। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसे विजय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संघ स्थापना के 98 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर विभाग के प्रचारक अजीत जी ने कहा कि सदैव असत्य पर सत्य की विजय हुई है। इस कार्य को संघ निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ कार्य को गति देने के लिए सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है हिंदू समाज को संगठित करने की। जिस प्रकार से भगवान श्रीराम ने बंदर कोल भील को संगठित करके रावण जैसे विशाल असुर शक्ति को पराजित किया, ठीक उसी प्रकार से संघ सज्जन शक्ति को संगठित करके अपने शक्ति को अर्जित करने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि शक्ति की भी आवश्यकता है। शक्ति के बिना कोई किसी को नहीं मानता। जिस प्रकार से 3 दिन तक प्रार्थना करने के बाद भी समुद्र ने रास्ता नहीं दिया तो भगवान राम को शस्त्र उठाना पड़ा था। "बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीती" तो उसके बाद समुद्र को भी भगवान राम के शक्ति का एहसास हुआ। ठीक उसी प्रकार से हिंदू समाज के सज्जन शक्ति संगठित करके देश के सामने जो चुनौती है। उस समाज को संगठित होकर आकलन करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि संघ 2025 तक शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। शताब्दी वर्ष में संघ का कार्य प्रत्येक गांव तक संघ के विचार समाज तक और समाज का जागरण कर यह कार्य 2025 तक करने हैं। हम लोग सज्जन शक्ति को संगठित करके आगे इस कार्य को और गति देना है। कार्यक्रम में जिला संघ चालक डा. सुभाष जी, नगर संघ चालक धर्मवीर जी, नगर कार्यवाह डॉ राजीव जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, आनंद जी, डॉ वेद जी, अरुण जी, राजीव जी सहित तमाम पदाधिकारी, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 655313491515067229

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item