संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

जौनपुर। जिला टीवी चिकित्सालय परिषद से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जन जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली को  विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

              संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग एवं सूचना विभाग अपने दिए गए कर्तव्यों एवं दायित्वों के अनुसार भागीदारी करेंगे।
            संचारी अभियान के दौरान सभी विभागों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु गतिविधियां संपन्न करेंगे तथा इसके साथ ही आम जनमानस में बीमारियों के प्रति बचाव हेतु जन जागरूकता का प्रसार भी करेंगे।
          संचारी अभियान के दौरान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती टीम बनाकर घर-घर जाकर के लोगों में जन जागरूकता तथा बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी तथा बुखार के रोगियों, मलेरिया के रोगियों, आई0 एल0 आई0 के लक्षण युक्त रोगियों, क्षय रोग के लक्षण के व्यक्तियों, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कालाजार तथा फाइलेरिया रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित करेंगी जिसके आधार पर उनका निदान एवं उपचार कराया जाएगा।
            मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि वह संचारी अभियान में योगदान देकर के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
           इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों जैसे कृषि विभाग, पशुपालन, नगर विकास विभाग इत्यादि उपस्थित रहे। यूनिसेफ से डीएमसी गुरदीप कौर, एवं स्वयंसेवी संस्था सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था से संजय उपाध्याय जी उपस्थित थे।

Related

जौनपुर 5895091500707551725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item