श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त हुये भाव-विभोर

 

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक निवास स्थान पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बाल व्यास पूज्य शशिकान्त महाराज (श्री काशी) ने वामन अवतार, श्रीरामकथा व कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा से पहले कथा की शुरूआत डिप्टी एसपी केराकत गौरव शर्मा व मदन लाल सेठ पूर्व सभासद ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो व जय कन्हैया लाल की.. के उद्घोष से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण जन्म के समय सभी श्रोता झूमने और नाचने लगे। सुमधुर भजनों के साथ कथा श्रवण करने भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वामन अवतार की कथा में उन्होंने बताया कि भगवान ने राजा बलि से दान में तीन ही पग मांगा। प्रभु ने पहले पग में राजा बलि का मन नापा तो दूसरे में पूरी सृष्टि यानी धन को नाप दिया। जब तीसरे पग की बारी आयी तो राजा बलि भी मूक हो गये। तब उनकी पारी आगे आई और राजा बलि को अपना तन भगवान को अर्पित कर देने की बात कही। इस तरह राजा बलि ने तन, मन व धन भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए मनुष्य को उनके जीवन चरित्र का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान श्रीरामचरित मानस के दोहों व चौपाइयों का संक्षेप में वर्णन करते हुए उसका सार बताया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल गायिका विदुषी वर्मा ने जय हो यशोदा के लाला गीत प्रस्तुत करके लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। सुमधुर भजन गायन के बीच भगवान के कृष्ण रूप में जन्म लेने का उद्देश्य बताया। कथा में मुख्य यजमान अशर्फी सेठ, फूलपत्ती देवी के साथ अनुराग वर्मा, भजन गायक पंकज सिन्हा, हरिशंकर चौबे, राजेश मिश्रा, पवन गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, गायिका शैली गगन, लालमणि सेठ, अमित निगम, संदीप सेठ, रतन लाल सेठ, पंकज सिंह, रामचन्दर सेठ, डा. रंगनाथ दुबे, डा. संगीता दुबे, विनय वर्मा, प्रद्दुम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 2198436538033263946

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item