मोटे अनाज की खूबियां जानेंगे नौनिहाल, शिक्षक किए जाएंगे प्रशिक्षित

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश मीलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। 

               जिलाधिकारी ने बताया कि मोटे अनाज की जानकारी अब बच्चों को भी दी जाएगी। मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद है। इस अनाज की खूबियां व उपयोगिता कैसे बढ़ाई जाए, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 100-100 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह शिक्षक छात्रों को मोटा अनाज यानि मिलेट्स की खूबियां समझाएंगे।
               जिले में इस साल 12 हजार हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती की गई है। किसानों को अपने उपज का उचित मूल्य मिल सकें, इसके लिए ग्राम पंचायतों के नजदीक क्रय केंद्र भी बना दिए गए है जिस पर किसान अपनी उपज को सरकारी रेट पर बेच सकता है। विदेशों में श्री अन्न की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। अब मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में बच्चे भी जानेंगे। इसके लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों को जानकारी मुहैया कराएंगे। ज्वार, बाजारा, कोदो, सांवा, मडुवा, रागी मूल रूप से हमारी धरोहर है। गेंहू और चावल के अधिक चलन के कारण हम इसके महत्व को भूल गए हैं, जबकि आज पूरी दुनिया श्री अन्न की उपयोगिता को समझ रही है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते है।
                मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने कहा कि मीलेट्स की उपयोगिता एवं गुणों से सम्बंधित पम्पलेट छपवाकर सभी विद्यालयों में वितरित कराए ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके।
             इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित सभी समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7493422823678609823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item