वर्ष 2024 में पुन: बनेगी मोदी सरकार: दिनेश शर्मा
https://www.shirazehind.com/2023/10/2024.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा राज्यसभा सांसद का जौनपुर आगमन हुआ जिसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि 2024 में पुनः मोदी की सरकार बनेगी जो विकास कार्यों को और आगे तक बढ़ाएंगे। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता भी उन्हें नकार चुकी है। अब जनता देश का मान—सम्मान बढ़ाने वाले मोदी जी के साथ खुलकर है। डॉ शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ सरकार जनहित में कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीट जितने जा रही है। भाजपा सरकार ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पित है। इसके पहले बच्चा भइया के आवास पर पार्टीजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ता संघ, सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्री शर्मा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, नगर अध्यक्षद्वय अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, श्याम मोहन अग्रवाल, रागिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, रीता जायसवाल, युवा नेता सुधांशु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, महेंद्र गुप्ता, सिपिन सिंह सभासद, सुलभ श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे।