सत्य ही भगवान है : पंडित जय किशोर शास्त्री

जफराबाद।सत्य ही भगवान हैं।सत्य की ताकत से मनुष्य जीवन भर सुखमय जीवन जी सकता है।यह बातें शुक्रवार को वीरभानपुर गांव में पंडित रमेश चन्द्र  के आवास पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते हुए काशी से आये पंडित जय किशोर शास्त्री ने कही।

उन्होंने कहा कि भागवत का मतलब प्रभु के बोले शब्द हैं।श्रीमद भागवत के श्रवण मात्र से दैहिक दैविक भौतिक तीनो तापों से मुक्ति मिल जाती है।यह सभी कष्टों को नष्ट करने वाली है।जो सच में से कथा सुनता है।उसके जीवन के सारे पाप नष्ट हो जाते है।अगर हमारे अंदर अज्ञान रूपी पर्दे से बाहर आना है तो सत्संग आवश्यक है।श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान की भक्ति करने वालो  की भगवान खुद आकर रक्षा करते है।उन्होंने कथा में उतरा के गर्भ में अश्वस्थामा से परीक्षित की प्रभु ने कैसे रक्षा किया उसको विस्तार पूर्वक बताया।इसके अलावा ब्रह्मा जी ने किस प्रकार सृष्टि की रचना किया उसको नारद जी को बताया।इसके पूर्व श्री शास्त्री जी का रमेश चन्द्र मिश्र,श्यामनारायण पाठक,मनमोहन मिश्रा,उमेश मिश्र,योगेश श्रीवास्तव,बबलू पाठक,रोहित मिश्र,आदि ने माल्यर्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सन्तोष मिश्र, विजय मिश्र,रेयांश मिश्र,शुभ मिश्र, क्षितिज मिश्र व पवन तिवारी आदि रहे।

Related

जौनपुर 1496222927313980629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item