मराठी समाज के प्रदेश मंत्री ने विधि—विधान से की गणेश पूजन

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में में प्रख्यात समाजसेवी, मराठी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री, भाजयुमो मण्डल शाहगंज के महामंत्री धीरज पाटिल ने उत्साह व पारंपरिक ढंग से गणपति बप्पा का पंडाल सजाकर विधि—विधान से सह परिवार पूजन—अर्चन किया। बता दें कि इस 10 दिवसीय पुजनोत्सव में सुबह—शाम आरती के साथ गणपति बप्पा के नारे और शंखनाथ से पूरा वातावरण गुंजुमान हो रहा। उनके द्वारा बुलाए गए अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करके पुण्य के भागी बन रहे हैं।

धीरज पाटिल के निवास स्थान पर 10 दिवसीय गणपति महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन भजन—कीर्तन दोनों समय की आरती व प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम के साथ समय—समय पर भक्ति गीतों का जागरण, मातृ शक्ति का डांडिया आदि के आकर्षक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। धीरज पाटिल ने बताया कि यह श्रीगणेश महोत्सव लगातार 10 दिन तक चलेगा। उसके बाद विसर्जन होगा। श्री पाटिल ने इस श्री गणेश महोत्सव में सभी श्रद्धालुओं व शुभचिंतकों आमंत्रित किया हैं। साथ ही गणपति बप्पा से सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की कामना करते हैं।
महोत्सव को सफल बनाने में शिवाजी राव पाटिल, प्रभात पाटिल, अभिजीत महाडिक, सत्य नारायण सेठ, गुलाबचंद अग्रहरी, भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीश अग्रहरी, विवेक अग्रहरी, अर्पित जायसवाल, प्रिंस अग्रहरी, विजय गुप्ता, अमर सिंह, प्रदीप सिंह, हर्ष अग्रहरी, राहुल अग्रहरी, ओम चौरसिया, प्रदीप यादव, अनुपमा अग्रहरी, संगीता अग्रहरी, कंचन जायसवाल, प्रियांशी जायसवाल, अमरकांत बरनवाल, दिलीप, जीतू, प्रज्ञेष मोदनवाल, संतोष सेठ, आशीष जायसवाल, हर्षित, अमित शर्मा, शिवम, शुशील सेठ बागी, अजीत अग्रहरी, नम्रता बरनवाल, सुमित आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related

जौनपुर 3517275100385280175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item