स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर। नगर पालिका परिषद के मैदान में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के चुने हुए पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। प्रान्तीय अध्यक्ष ललित त्यागी द्वारा सभी को शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर प्रान्तीय महामन्त्री अशोक गोयल, प्रान्तीय संरक्षक सुवाष चन्द्र शर्मा, प्रान्तीय उप महामन्त्री चौव सिंह, प्रान्तीय कार्यालय सचिव श्याम किशोर, चन्दौली के रामसरण पाल, गोपीगंज के मुख्तार, रन्जीत कुमार, वाराणसी के सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद कर्मचारी संगठन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष संजय पाठक व संरक्ष‌क विनोद सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ जहां पदाधिकारीद्वय ने कहा कि पेन्शनर एरियर बकाया, आऊट सोर्सिग कर्मचारी का EPP जमा नहीं हो रहा है। इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की मांग उठायी जिस पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की उचित मांग है। उसे तत्काल पूरा किया जाएगा। साथ ही नगर पालिका परिषद के किसी भी कर्मचारी की कोई समस्याओं का संज्ञान आते ही उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है|

Related

जौनपुर 3315372652645089782

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item