ईद—ए—मिलादुन्नबी 28 को, अधिकारी तैनात

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस वर्ष ईद-ए-मिलादुन्नवी/बारावफात पर्व चन्द्रदर्शन के अनुसार 28 सितम्बर को इस जनपद में मनाया जायेगा। इसको लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शिया व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा विशेषकर नगर क्षेत्र में भव्य सजावट का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर साम्प्रदायिक संवेदनशीलता निरन्तर बनी रहती है जिससे विशेष सतर्कता की आवश्यकता होती है। नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट विशेष रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकार क्षेत्र में उक्त त्योहार शान्तिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएंगे।

उक्त हेतु मजिस्ट्रेट के रूप में अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट प्रथम सुनील कुमार को थाना कोतवाली में पूर्वाह्न 10 बजे से सायं 6 बजे तक, नायब तहसीलदार नगर अजीत जायसवाल को सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक, नायब तहसीलदार (खपरहा) अभिनव सिंह को पुलिस चौकी सरायपोख्ता में पूर्वाह्न 10 बजे से सायं 6 बजे तक एवं नायब तहसीलदार (रारी, सरेमू) विक्रम पासवान को सायं 6.30 से रात्रि 12 बजे तक शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाता है।

Related

जौनपुर 1610029444767499220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item