26 सितम्बर को माध्यमिक विद्यालयों में होगा चाक-डाउन हड़ताल: रमेश सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-सेवारत की एक बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में  तिलककधारी सिंह इन्टर कालेज में हुई। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि विगत दिनों प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 9 गुटों की संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन हुआ है जिसमे शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रति सरकार की विभिन्न दमनकारी नीतियों के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे प्रमुख रूप से शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा सुरक्षा,सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली,वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने सम्बन्धी मुद्दों को लेकर संघर्ष के प्रथम चरण में 26 सितम्बर को प्रदेश भर के सभी विद्यालयों के शिक्षक चाक डाउन हड़ताल पर रहते हुए उसको सोशल मीडिया पर प्रचारित और प्रसारित भी करेंगे।बैठक को  सम्बोधित करते हुए प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ0राकेश सिंह ने कहा कि सँयुक्त मोर्चा के सभी घटक दलों के सदस्य 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले पेंशन महारैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।मण्डलीय अध्यक्ष सरोज सिंह ने सभी संगठनों को संघर्ष में साथ मे आने की अपील की।बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि कुछ संगठनों को अभी भी अहम और वहम है कि उनके बिना कुछ होने वाला नही है ऐसे संगठनों को प्रदेश भर के शिक्षक पहचान चुके है कि जो शिक्षकों की सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दे पर एकजुट होने को तैयार नही है वे सरकार से सांठगांठ कर शिक्षकों को छलने का कार्य कर रहे हैं।कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0अतुल सिंह ने जनपद में कार्य कर रहे पाण्डेय गुट,एकजुट तथा सँयुक्त मोर्चा के अन्य घटकों से 26 सितम्बर के विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु सक्रियता बढ़ाने की अपील की।

     बैठक को जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,सुनील सिंह ,अरविंद सिंह,गजाधर राय,ओम प्रकाश सिंह,सईद हसन,गुंजन श्रीवास्तव, अरविंद राय,दयाशंकर यादव,आदि ने सम्बोधित किया।इसके अतिरिक्त बैठक में ह्रदय नारायण उपाध्याय, अवधेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विनय ओझा,ऋषि श्रीवास्तव,सन्तोष सिंह, बद्री नाथ सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक का संचालन संगठन के जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।

Related

जौनपुर 1104062995562791269

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item