चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से हर तरफ खुशी का माहौल
जैसे ही चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर पहुंचा लोग खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई देने लगे।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोग बढ़ चढ़कर इस घटना को शेयर कर रहे थे और खुशी का इजहार कर रहे थे। यह विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी का दृश्य है जहां शाम को बच्चे आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।भारत माता की जय और इसरो जिन्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। गांव में चारों ओर पटाखे फोड़े जा रहे थे। अंतरिक्ष के इतिहास में भारत के इस महान उपलब्धि पर गांव और शहर में हर कोई गदगद है।