जिन स्थानों पर पूर्व में ताजिया रखे जाते थे इस वर्ष भी वहीं पर रखे जाएंगे : D.M

जौनपुर। आगामी मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

              बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्वक एवं परंपरागत तरीके से मनाएं साथ ही ई०ओ० को निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ताजिया रखने वाले स्थान एवं मार्गों की साफ-सफाई  कराई जाए तथा स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाए, एक्स० ई०एन० (जलनिगम) को निर्देशित किया कि सड़को पर यदि गड्ढे हो या जलभराव की स्थिति हो तो उसे ठीक कराया जाए। एक्स ई०एन० (विद्युत) को निर्देशित किया कि लूज विद्युत केबल/तार हटाए जाएं।

          जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व सी०ओ० को निर्देशित किया कि ताजिया से संबंधित विवादित स्थल को पूर्व से ही चिन्हित करते हुए पुलिस  प्रशासन व  संबंधित शांति समिति के सदस्यों के साथ सामंजस्य स्थापित कर निदान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिन स्थानों पर पूर्व में ताजिया रखे जाते थे इस वर्ष भी वहीं पर रखे जाएंगे। ताजिया के मार्ग को लेकर यदि कोई विवाद संज्ञान में आता है तो ऐसे मार्गों को चिन्हित करते हुए तत्काल समाधान कराया जाना सुनिश्चित करें। तहसील सहित सभी स्थानों पर शांति समिति की बैठक की जाए। जिन स्थानों पर चिकित्सकीय टीम की आवश्यकता हो तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने हेतु तैयारी पूर्व में ही कर ली जाए। ताजिया की ऊंचाई परंपरागत मानक पर आधारित होना चाहिए।

         जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की बिजली, पेयजल, साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्था त्यौहार से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। 

         इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबार चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, शांति समिति के संभ्रांतगण सहित संबंधित अधिकारीगण एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहें।

Related

जौनपुर 1470116631272379656

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item