अतिशीघ्र शत्-प्रतिशत सदस्यता करा ली जाय: रमेश सिंह

जौनपुर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 15-07-2023 को इन्द्रासनी काम्पलेक्स में जिला अध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने सदस्यता की समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र शत्-प्रतिशत सदस्यता करा ली जाय। प्रदेश उपाध्यक्ष डा राकेश सिंह ने जनपदीय समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके समुचित समाधान  पर जोर दिया। मण्डलीय संयोजक सरोज कुमार सिंह ने मण्डल की समस्याओं, विनियमितीकरण, पेंशन की स्थिति पर अपना विचार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष तेरस यादव ने सदस्यता पर संतोष जताते हुए संघर्षशील कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित किया कि जनपद का कोई विद्यालय सदस्यता से अछूता न रहे।
प्रधानाचार्य परिषद के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह के चयन होने पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह सहित जनपदीय पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ ही जिला मंत्री संतोष तिवारी, कोषाध्यक्ष रामानन्द यादव, उपाध्यक्षगण डा. राकेश सिंह, डा. पूनम सिंह, जय प्रकाश सिंह बाबा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह,  शशि प्रकाश मिश्रा, पारस नाथ सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, गुंजन श्रीवास्तव, राम प्रकाश यादव, गजाधर राय, इन्द्रपाल सिंह, दयाशंकर यादव, राहुल यादव सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का सफल संचालन जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।

Related

डाक्टर 6104581055487332505

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item