अधिकारियों की बुद्धि—शुद्धि के लिये सत्याग्रही ने किया श्री रामचरित मानस का पाठ

 जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' बुधवार को 703वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर सम्बन्धित अधिकारियों की बुद्धि—शुद्धि के लिये श्रावण मास के प्रथम सोमवार से श्री रामचरित मानस का पाठ प्रारम्भ कर दिया गया है। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में चन्द्रमणि पाण्डेय, बिहारी लाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, मेवा लाल यादव, अरविन्द नाथ मिश्र, मोहम्मद आसिफ, संतोष कुमार, तबरेज नियाजी, धर्मेन्द्र सहित अन्य रहे।

Related

JAUNPUR 8079800784367894590

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item