सदस्यता अभियान की प्रथम समीक्षा बैठक सम्पन्न

 जौनपुर। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) कार्यालय में क्षेत्रीय बैठक गुरूवार को हुई जहां ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। प्रबंधक आलोक उपाध्याय ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए संगठन की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जिनके नेतृत्व में बूथ तक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की देख—रेख में सदस्यता अभियान को सफल बनाया जा रहा है।

वार्ता के दौरान प्रबंधक आलोक उपाध्याय ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के दौरान आने वाली कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण पत्रकारों और समाजसेवियों के सहयोग से यह अभियान को सफल बनाया जा रहा है। इस मौके पर संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय, उप संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 990748090694171688

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item