21 विकास खण्ड में चल रहे कार्यों का किया गया औचक निरीक्षण

 जौनपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत जनपद के 21 विकास खण्ड में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा 51 जिलास्तरीय एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों के द्वारा शनिवार को किया गया। 

       नामित जाँच अधिकारीगण द्वारा विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्य का स्थल पर प्रातः 07.00 बजे उपस्थित होकर सत्यापन किया गया।
        जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का इस जाँच के पीछे मुख्य उददेश्य यह था कि योजना में कागज पर दिखाये जाने वाले कार्य वास्तव में मौके पर कराये जा रहे है अथवा नहीं। सभी 21 विकास खण्डो में नामित किये गये कुल 51 अधिकारियों द्वारा 54 परियोजनाओं का सत्यापन किया गया। 

         निरीक्षण किये गये कुल 54 परियोजनाओं में मौके पर 6 परियोजनाओं पर कार्य 28 जुलाई 2023 को नही होना पाया गया। शेष समस्त परियोजनाओं पर श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा था एवं जिन परियोजनाओं पर कार्य बन्द था वहां के सम्बन्ध में अधिकारियो द्वारा यह बताया गया कि कुछ स्थलो पर विवाद, कुछ परियोजनाओं पर श्रमिक के समय से उपस्थित न होने तथा कुछ स्थलो पर श्रमिकों के आकस्मिक/पारिवारिक कारणों से कार्य बन्द पाया गया। 
       समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना में वर्तमान समय जिन परियोजनाओ पर कार्य प्रारम्भ है उस कार्य को अपेक्षित संख्या में श्रमिकों को लगाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सके। 
        योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष समाप्ति तक प्रत्येक परिवार को शासन के निर्देश के क्रम में 100 दिन का रोजगार आवश्यक रूप से प्रदान किया जाना है जिससे कि श्रमिकों को रोजगार प्राप्त होने के साथ साथ उनकी आर्थिक विपन्नता भी दूर हो सके साथ ही कार्य में पायी गयी कमियों के लिए जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी।

Related

जौनपुर 1228486652105707506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

गैर मर्द से बातचीत करने के शक में आलोक सिंह ने पत्नी को मार डाला!

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने अपनी पत्नी का तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचकर...

होली और जुमें की नमाज को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन

 रिपोर्ट - इन्द्रजीत सिंह मौर्यसंभल की तर्ज पर खेतासराय में रहेगी सघन चौकसीतिरपाल से ढकी गईं जुलूस के रास्ते की मस्जिदेंखेतासराय, जौनपुर।यूपी के संभल की तर्ज पर जौनपुर जिला प्रशासन भी इस बार होली...

पुलिस ने हाउस अरेस्ट करके यह साबित कर दिया कि हमारा नेता कितना संघर्षशील है : सुजीत सिंह

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा जौनपुर के जिला अध्यक्ष को पुलिस प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट।जौनपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ&n...

बाजार पर चढ़ा होली का रंग, जमकर हुई खरीदारी

जौनपुर। बृहस्पतिवार को लोगों ने होली के त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी की। बाजारों और कस्बों में जमकर भीड़-भाड़ देखी गई। बाजार में रंग,अबीर, पिचकारी और मुखौटों की रंग- बिरंगी दुकानों पर लोग परिवार सहित ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई ने किया होली मिलन

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर के विवाह मैरिज हाल रासमंडल में संघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।विभिन्न स्वयंसेवकों व कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किया जहां मंच पर उपस्थित संघ क...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

Anonymous:

डाक्टर साहब क्षेत्र में चिकित्सीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योग दान दिए हैं,वे अब भी एक प्रेमी स्वभाव के, मृदुल संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item