गोमती नदी में डूबने से बीकॉम छात्र की हुई मौत

 केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली गांव के गोमती नदी के किनारे बने अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को शव दाह संस्कार करने आये युवक की नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई।

गौरतलब है कि प्रमिला देवी पत्नी संजय कुमार कई महीनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। शव दाह संस्कार के लिए ग्रामीण घाट स्थल पर पहुंचे थे। विकास उर्फ विक्की पुत्र पतिराम 21 वर्ष शव के साथ आया हुआ था। शव जलने के बाद लोग नदी में नहाने लगे इस दौरान विकास भी नदी में नहाने लगा। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और नदी में डूबने लगा।
विकास को डूबता देख लोग चीख पुकार करने लगे। साथ आये लोग डूबते हुए विकास को बचाने में असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू करवा दिये। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर थाने लाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वहीं मौत की खबर परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का रो—रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related

जौनपुर 4710699955229631809

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item