कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने दिया प्रदेश अध्यक्ष को तगड़ा झटका, नियुक्तियां की रद्द

जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को तगड़ा झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दो जनपदो में नियुक्त किये गये कार्यवाहक अध्यक्षों को हटा दिया है। 

मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जौनपुर व झांसी जिले में कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था। जिले में नियुक्त किये गये अध्यक्ष अजय सोनकर का नाम घोषित होते ही चर्चा होने लगी कि यह कौन है जिसे आम जनता तो छोड़िए पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता भी उन्हे नही जानते थे। 

यह खबर शिराज ए हिन्द डॉट काम समेत अन्य मीडिया संस्थान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह खबर दिल्ली पहुंचते ही हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय महासचिव सांसद के सी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपको पता होना चाहिए कि जिले में नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुमोदन आवश्यक होता है, आपने वगैर राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति लिए झांसी और जौनपुर में कार्यवाहक अध्यक्षो की नियुक्ति किया है जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का कुछ माह पूर्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मुंबई के हिन्दुजा हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था इस दौरान स्थानीय निकाय चुनाव में उन्होंने न सिर्फ जिले के सभी नौ नगर पंचायत व तीन नगर पालिका में अपने सभासद प्रत्याशियों को उतारने के साथ साथ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़वाया था। इस दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर वे लगातार प्रचार प्रसार करते हुए नजर आये। बावजूद इसके आपसी गुटबाजी के चलते प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने 26 मई को अजय सोनकर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का पत्र सौंपकर जिले की सियासत में भूचाल ला दिया था। इस घटना के बाद पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आई और राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डैमेज कंट्रोल करते हुए अजय सोनकर की नियुक्ति को रद्द कर दिया। इस बारे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का कहना है कि वे कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही हैं। एनएसयूआई से लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष पद का सफर उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता के बदौलत तय किया था यही वजह था कि वे कैंसर के ऑपरेशन के बाद भी पार्टी के लिए जब भी जरूरत पड़ी वे जनता के बीच जाकर न सिर्फ राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश जनता तक पहुंचाया बल्कि सड़क पर संघर्ष करने के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। यही वजह था कि स्थानीय निकाय चुनाव मंे जब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी वे कांग्रेेस प्रत्याशियों के पक्ष में नुक्कड़ सभा व अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर वे पार्टी की नीतियों से अवगत कराने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसे पूरा करने में वे पीछे नहीं हटेगें।


Related

जौनपुर 7748163244152690322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item