भीषण गर्मी से ग्रामीण इलाकों में बदला है लोगों का खानपान

 जौनपुर। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। जिसमें पंखा, कूलर,एसी चलाकर लोग गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भीषण गर्मी का असर लोगों के खान पान पर भी पड़ा है। 

मछलीशहर तहसील क्षेत्र की छोटी बड़ी बाजारों में तरबूज, खरबूज, ककड़ी,खीरा, नींबू आदि की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। नारियल पानी, मैंगो शेक, गन्ने के जूस की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। मछलीशहर ब्लाक मुख्यालय के पास मछलीशहर जंघई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर गांव के किसान अपने ही खेत में उगाये गये तरबूज, खरबूज,ककड़ी,खीरे की दुकानें सड़क किनारे सुबह ही छायादार पेड़ों के नीचे लगा देते हैं। जहां सड़क पर गुजरने वाले राहगीर खरीददारी करते हैं। ग्रामीण इलाकों में छाछ,दही, लस्सी और भुने आम का पना बनाकर लोग पी रहे हैं। गर्म मसालेदार भोजन के बजाय लोग हरी पत्तेदार सब्जियों और नेनुआ, लौकी, कद्दू खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Related

जौनपुर 3811885868749740574

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item