प्रदेश भ्रमण पर निकली संकल्प यात्रा 26 को जौनपुर पहुंचेगी
https://www.shirazehind.com/2023/06/26.html
जौनपुर। 8—8 बच्चे पैदा करने की खतरनाक प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन द्वारा उत्तर प्रदेश जनसंख्या कानून संकल्प यात्रा निकाली गयी है। यह यात्रा 7 जून को फतेहपुर—कौशाम्बी से निकाली गयी है जो प्रवास करते हुये आगामी 26 जून को जौनपुर पहुंचेगी। इस आशय की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही बताया कि 9 जुलाई को संकल्प यात्रा का विश्राम होगा जिसके बाद 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना देते हुये जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसी क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि 16 जून को जौनपुर में एक भव्य सभा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसको सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लग गये हैं।