कांग्रेस से गठबंधन के बिना सपा 2-4 सीट से अधिक नहीं जीत पायेगी: लौटन राम

 लखनऊ। भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लौटन राम निषाद ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन के बिना समाजवादी पार्टी 2-4 सीट भी नहीं जीत पायेगी, क्योंकि मुस्लिम वर्ग कांग्रेस के साथ जाने का पूरा मन बना लिया है। यादव, मुसलमान सहित तमाम जाति वर्ग की सोच कांग्रेस के प्रति सकारात्मक हुई है। काँग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 2009 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। यदि मुसलमान समाजवादी पार्टी से पल्ला झाड़ लें तो उसकी स्थिति बसपा की तरह हो जाएगी। निषाद ने उक्त बातें पत्र—प्रतिनिधि से हुई एक भेंट के दौरान कही।

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी को अपना अस्तित्व बचाना है तो उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन करना ही होगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सक्रियता के बाद नयी कांग्रेस का उदय हो गया है और कांग्रेस मजबूती से सामाजिक न्याय की वकालत कर रही है। सपा सुप्रीमो खिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा नेता जी की विचारधारा से भटकी हुई पार्टी हो गयी है। अखिलेश यादव आरएसएस की विचारधारा वालों से पूरी तरह घिर गए हैं जिसके कारण वे कोई स्थिर विचारधारा पर नहीं चल पा रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बननी निश्चित थी लेकिन आरएसएस वालों की सलाह पर परशुराम का फरसा उठाकर भाजपा का काम आसान कर दिए। साफ्ट हिन्दुत्व की पालिटिक्स सत्ता की मृगमरीचिका समान है जो अपनों को ही गुमराह करती है।
श्री निषाद ने कहा कि हिन्दुत्व की पीच बैटिंग करने का मतलब भाजपा की राह आसान करना है। साफ्ट हिन्दुत्व से भाजपा का सामना नहीं किया जा सकता। कमंडल की राजनीति को मण्डल की पीच धुंआधार बैटिंग कर ही भाजपा को हराया जा सकता है। राहुल गांधी जी एम के स्टालिन की तरह देवराज अर्श के सामाजिक न्याय के फ़ार्मूला पर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी को मुख्यमंत्री बनाकर सामाजिक न्याय व ओबीसी के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाया है। यही नहीं, दलित वर्ग के मल्लिकार्जुन खड़गे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ में एसटी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, असम, मुंबई प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु आदि राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ी जातियों के बनाये गये हैं।
अन्त में उन्होंने कहा कि कमंडल को धराशायी करने के लिए मण्डल पालिटिक्स पर ही चलना होगा। साफ्ट हिन्दुत्व तो खुद भाजपा को साफ्ट कॉर्नर देना व अपने को दिशाहीन बनाना है। स्वामी प्रसाद मौर्य के कारण समाजवादी पार्टी के जनाधार में तेजी से वृद्धि हो रही थी परंतु आरएसएस माइंडेड सलाहकारों के बहकावे में आकर अखिलेश यादव गलतफ़हमी के शिकार हो गये हैं। हार्ड हिन्दुत्व का सामना मण्डल से सम्भल है, साफ्ट हिन्दुत्व से नहीं।

Related

जौनपुर 2292674987027371257

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item