15 दिवसीय वर्ग में मातृ शक्तियों को किया जा रहा प्रशिक्षित

 जौनपुर। राष्ट्र सेविका समिति काशी एवं गोरक्ष प्रांत का 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा वर्ग 31 मई से मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में चल रहा है। बौद्धिक सत्र को संबोधित करती हुईं क्षेत्र प्रचारिका शशि ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति 1936 में स्थापित महिलाओं का अखिल भारतीय संगठन है। इसका उद्देश्य मातृ शक्ति के माध्यम से समाज में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर शारीरिक एवं बौद्धिक विकास करना है। समाज को दिशा देने में नारी शक्ति की भूमिका उल्लेखनीय है। आज इसी प्रशिक्षण के क्रम में सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में शारीरिक अभ्यास का प्रदर्शन किया जिसमें व्यायाम, योग, दंड, आसन एवं नियुद्ध था। इस शिक्षा वर्ग में प्रांत कार्यवाहिका माया दीदी, प्रांत शारीरिक प्रमुख कविता दीदी, प्रांत सेवा प्रमुख दुर्गा पांडेय, वर्गाधिकारी अंजू चौहान, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह आदि उपस्थित रहीं। इस आशय की जानकारी अजय पाठक जिला प्रचार प्रमुख आरजेजेएल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

जौनपुर 8460537367358925221

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item