ढह गया टण्डन परिवार का किला, खिला कमल
मतगणना के पहले राउण्ड से ही भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनायी तो मतगणना समाप्त होने तक बरकरा रहा।
बड़ी जीत मिलने पर भगवा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
जीत का प्रमाण लेने के लिए मनोरमा मौर्या एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशू के साथ पहुंची।
शनिवार की सुबह आठ बजे से मतो की गिनती शुरू हुई। करीब 12 बजे पहले चरण का परिणाम आया तो भाजपा ने 16 सौ से अधिक मतो की बढ़त ले लिया। उसके बाद प्रत्येक राउण्ड में लीड बढ़ता गया। जिसका परिणाम रहा कि भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या को कुल 37 हजार 406 मत मिला है जबकि माया टण्डन कें खाते में 26 हजार छह सौ 15 वोट आया ै।
त्ीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी उषा जायसवाल को 16 हजार 6 सौ 69 मत प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर कांग्रेस को 13 हजार पांच सौ 78 वोट मिला। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पांचवे स्थान रही। आप पार्टी की प्रत्याशी डा0 चित्रलेखा सिंह को सात हजार 27 वोट मिला।
455 वोट नोटा के खाते में आया।