आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं नीलाक्षी यादव
https://www.shirazehind.com/2023/04/blog-post_232.html
खुटहन(जौनपुर)26 अप्रैल,
कहते हैं- सपने उन्हीं के सच होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है। उक्त कथन को चरितार्थ किया है खानपुर गॉव की रहने वाले एक किसान दम्पति की बेटी नीलाक्षी यादव ने।
नीलाक्षी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कठिन परिश्रम कर 95 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। उसे 500 अंक में से कुल 475 अंक मिला। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज कुमार यादव, माता, गुरुजनों तथा कठिन परिश्रम को दिया है। वह गुलालपुर के बृजेश इण्टर कॉलेज की छात्रा है।
वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। नीलाक्षी की इस बड़ी कामयाबी पर परिजनों सहित नात रिश्तेदारों, सगे सम्बन्धियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।