दरिंदे ने एक महिला के प्राईवेट पार्ट में डाला डण्डा
https://www.shirazehind.com/2023/03/blog-post_680.html
जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र एक गांव में दुष्कर्म करने में असफल दरिंदे ने एक महिला के प्राईवेट पार्ट में डण्डा डाल दिया। जिसके कारण महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दी है। इस शर्मसार कर देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
सोमवार दोपहर बाद रक्तस्राव बंद हुआ और विवाहिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि आरोपित कुंवर चौहान के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को डंडे से क्षति पहुंचाई।