विशाल का पता देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम
20 जनवरी 2021 की शाम कोचिंग पढ़ने के लिए गुजरात के बलसाड़ जनपद के वापी शहर के कंचन नगर से घर से निकला लेकिन आज तक घर लौट कर वापस नहीं आया। यह मामला वहां के डुंगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज है लेकिन पुलिस अभी तक विशाल का कोई पता नहीं लगा सकी है। आगे राकेश सिंह कहते हैं कि उन पर दोहरा वज्रपात उस समय हो गया जब उनका बड़ा पुत्र विकास सिंह(23 वर्ष) जो देहरादून से बी फार्मा कर रहा था उसकी मृत्यु बीते 19 मार्च को सड़क दुघर्टना में घायल होने पर इलाज के दौरान हो गई। दोनों जवान पुत्रों के साथ ऐसी अनहोनी का होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
राकेश सिंह कहते हैं कि उनके जीवन की आखिरी उम्मीद यहीं है कि उनका खोया हुआ छोटा पुत्र विशाल मिल जाएं। उन्होंने पता बताने वाले के लिए एक लाख रूपए इनाम भी घोषित कर रखा है। विशाल के बारे में कोई भी सूचना जनपद बलसाड़ के डुंगरा पुलिस स्टेशन के साथ जनपद जौनपुर के गांव बामी के पते पर भी दी जा सकती है। सूचना मोबाइल नंबर 9824917202 या 8948558118 या 9974966085 पर भी दी जा सकती है।