छप्पर में लगी आग से पशु झुलसा, गृहस्थी का सामान राख

 सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में छप्पर में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से एक पड़िया झुलस गयी।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मातिबर पुत्र राम अचल के दरवाजे पर बने छप्पर में रबिवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। परिवार के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे मौके पर पहुंच गये और तात्कालिक सहयोग करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के घटना एवं उससे हुई क्षति की सूचना दिये।

Related

जौनपुर 6062931622264140432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item