उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 551वें दिन भी जारी
https://www.shirazehind.com/2023/02/551.html
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' 551वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में कृष्ण कान्त तिवारी, विजय प्रकाश मिश्र, शुभम तिवारी, सुभाष चन्द्र मौर्य, अरविन्द नाथ मिश्र, अखिलेश यादव, सन्तोष कुमार, रवीन्द्र सिंह, बिहारी लाल यादव, सिकन्दर यादव, रियाजुल हक, संदीप यादव, रामनगीना यादव, उदयराज गौड़, अंकित कुमार, हरिशंकर गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।