जुड़वा भाइयों को एक साथ मिली पीएचडी की उपाधि

 

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के अलहदिया निवासी राम शिरोमणि यादव के जुड़वा पुत्रों को हिंदी विषय से एक साथ पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया गया। जेआरएफ बड़े लाल यादव एवं छोटे लाल यादव को मध्य प्रदेश में महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित 34वें दीक्षांत समारोह में कुलपति एवं उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में शैक्षिक जगत की श्रेष्ठ डिग्री पी.एच.डी. की उपाधि से विभूषित किया गया। बता दें कि बड़े लाल यादव गोरखपुर में सहायक अध्यापक हैं तो छोटे लाल यादव श्री यादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वां में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। दोनों भाइयों ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों व शुभचिंतकों के अलावा शोध निर्देशक प्रो. विभा मिश्रा व सह शोध निर्देशक प्रो. अरुण शुक्ल को दिया है।

Related

JAUNPUR 3848071000366619931

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item