मड़ियाहूँ से मछलीशहर मार्ग का निर्माण रमेश शर्मा ने श्रमदान से कराया था
मड़ियाहूँ से मछलीशहर मार्ग का निर्माण उन्होंने श्रमदान से कराया था। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री आनन्द मिश्रा ने कहा कि कृषि के विकास के लिए गाँवों में ट्यूबवेल लगवाया व नहर की खुदाई करवायी। अजय त्रिपाठी ने कहा कि जनसेवा के साथ पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह 'बाबाजी' ने पूरी निष्ठा से किया।शैक्षिक विकास के साथ उन्होंने आम समाज की महत्ता पर भी जोर दिया। साथ ही परिवार की मर्यादाओं पर भी जोर दिया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन दीपक पाठक 'देव' ने किया। इस अवसर पर डॉ संतोष तिवारी, विनोद पाठक, ऋषि सिंह, मनीष अस्थाना, अमित दुबे, वेदान्त त्रिपाठी, विराट त्रिपाठी, आकर्ष त्रिपाठी, कमलेश यादव, मयंक नारायण, संजय सिंह, राजेश मौर्या, अनुराग श्रीवास्तव, सुभाष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में पंकज त्रिपाठी एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।