राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेसियों में भरा जोश
https://www.shirazehind.com/2022/12/blog-post_569.html
जौनपुर। राष्ट्रीय सचिव प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने जिले में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा आगामी नगर पालिका चुनाव की रूपरेखा तैयार की ।
बैठक को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है मुझे पूरी उम्मीद है की इस यात्रा में जौनपुर की भागीदारी सबसे मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी।
बैठक को महासचिव प्रभारी मकसूद खान, सचिव प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी चौहान, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, रामचंद्र मिश्रा, डॉ राकेश उपाध्याय,प्रमोद मिश्रा, सत्यवीर सिंह ने संबोधित किया। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष एडवोकेट विशाल सिंह हुकुम ने किया।