वर्तमान मे भी रामानुजन के सूत्र गणित के क्षेत्र में एक स्तंभ के रुप में स्थापित है : शैलेंद्र त्रिपाठी
जौनपुर। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मिरशादपुर बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित करके और कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि की भूमिका में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बच्चों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी और रंगोली का उद्घाटन किया और गणित दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के महान गणितज्ञ श्रनिवास अय्यंगर रामानुजन जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। रामानुजन जी की गणित के क्षेत्र में दिए गए योगदान से सम्पूर्ण विश्व लाभान्वित हुआ है। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया।
कार्यक्रम की संयोजिका, स० अध्यापिका एवं गणित विषय की विशेषज्ञ डॉ ज्योति मिश्रा ने रामानुजन जी के शोध के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि "ऐसे समय में जब भारत गुलामी में जी रहा था तब एक अश्वेत व्यक्ति को रॉयल सोसाइटी की सदस्यता मिलना एक बहुत बड़ी बात थी। रॉयल सोसाइटी के पूरे इतिहास में इनसे कम आयु का कोई सदस्य आज तक नहीं हुआ है। पूरे भारत में उनके शुभचिंतकों ने उत्सव मनाया और सभाएं की। रॉयल सोसाइटी की सदस्यता के बाद यह ट्रिनीटी कॉलेज की फेलोशिप पाने वाले पहले भारतीय भी बने।"
ARP राजभारत मिश्र रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ विभा शुक्ला ने भी गणित हमारे दैनिक जीवन में किस प्रकार प्रयोग होता है विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे सुबह सोकर उठने से लेकर रात सोने तक सभी कार्य गणित पर ही आधारित है
ARP कैलाश नाथ रजक, यामिनी सिंह, नमिता मिश्रा, अनुराग मिश्र, दयाशंकर यादव, इंद्रसेन यादव ,अर्चना सिंह, बिंदु चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संचालन ARP श्री उमेश दुबे, एवं आभार प्रधानाध्यापिका मीरा यादव द्वारा व्यक्त किया गया।