एक गोवध आरोपी गांजा के साथ गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2022/12/blog-post_322.html
जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने गोबध के एक आरोपी को शुक्रवार को एक किलो 2 सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एसपी अजय कुमार साहनी द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिग के दौरान गोवध के आरोप में चल रहे शातिर अभियुक्त मो0 वसीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गाजा के साथ आजाद नहर पुलिया के पास से आज समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 253/ 2022 धारा 8 /20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।