भुलेमऊ घटना के 5 आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ सकी पुलिस
https://www.shirazehind.com/2022/11/5_30.html
जफराबाद, जौनपुर। पिछले रविवार को क्षेत्र के भुलेमऊ बाजार पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। उक्त घटना में नामजद 5 आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ़्तार नही का पायी। वे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बाजार में अभी भी दहशत का माहौल है। ज्ञात हो कि उक्त बाजार में एक पक्ष के मोहम्मद सैफ व कुँवर पांडेय से दूसरे पक्ष के सतेंद्र यादव व मनोज गुप्ता से एक मामले को लेकर काफी विवाद चल रहा था। उसी विवाद में कई बार झगड़ा व मारपीट भी हो चुकी थी। पिछले रविवार को एक बार फिर मारपीट शुरू हुई जिसमें जमकर ईंट पत्थर, लाठी, डंडे भी चले जिसमें एक पक्ष के 4 लोगों को काफी चोट आयी थीं। मनोज गुप्ता की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों पर धारा 147, 308, 323, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। 4 लोगों की गिरफ्तारी भी हो गयी थी लेकिन अभी 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं दूसरी ओर बाजार में अभी भी दहशत का माहौल है।