केरल के राज्यपाल ने दिया 376 जोड़ो को आशीर्वाद
https://www.shirazehind.com/2022/11/376.html
.jpeg)
उन्होंने कहा कि पहली पाठशाला मॉ की गोद होती है। बचपन से ही ध्यान रखें कि बेटे बेटियों दोनों का महत्व एक समान है। बेटियां तरक्की करेंगी तो समाज तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय चीजों से लोगों को परिचित कराया जाए।
महोत्सव में लगभग 376 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी और मौके पर पंजीकरण कराया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद मछली शहर बी.पी. सरोज, विधायक शाहगंज रमेश मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिंशु’’, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित ने वर बधुओं को अपना आशीर्वाद दिया।