जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के प्रबन्ध समिति की नामांकन प्रक्रिया शुरू

 

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। यह कार्यक्रम नगर के जायसवाल धर्मशाला सब्जी मंडी में हुआ जहां नामांकन का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहा जबकि नाम वापसी 3:30 से 5 बजे तक निर्धारित था। नामांकन के लिए कुल 56 अधिकृत सदस्यों में से 35 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिये ओम प्रकाश जायसवाल शाहगंज, हेमंत जायसवाल एवं ओम प्रकाश गुप्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने नामांकन किया। 

उपाध्यक्ष पद हेतु अशर्फी लाल जायसवाल, राकेश जयसवाल मछलीशहर एवं राजेश जायसवाल मुन्ना ने नामांकन किया जबकि मंत्री पद के लिये सुरेंद्र जायसवाल, विष्णु सहाय एवं कोषाध्यक्ष पद के लिये राधेरमण जायसवाल एवं प्रदीप जायसवाल केराकत ने किया। वहीं दूसरी तरफ उपमंत्री के लिये बृजेश जायसवाल केराकत एवं आय व्यय निरीक्षक के लिये रमेश चंद्र जायसवाल तथा 10 कार्यकारिणी सदस्य के लिये उमेश चंद्र जायसवाल, रामजी जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, पवन जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल ने नामांकन किया। 

इस प्रकार प्रकार बृजेश जायसवाल केराकत एवं रमेश चंद जायसवाल जौनपुर अपने पदों पर अकेले नामांकन किए हैं। वहीं 10 कार्यकारिणी सदस्य भी अपने पदनाम पर अकेले नामांकन किये हैं। ऐसे में इन 12 पदों पर कोई चुनाव नहीं होना है। केवल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव तय समय पर अगामी 9 अक्टूबर को जायसवाल धर्मशाला सब्जी मण्डी के प्रांगण में मतदान द्वारा संपन्न होगा। समाचार लिखे जाने तक नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता शुदनीपुर रहे। इस आशय की जानकारी इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

डाक्टर 2001638939852220428

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item