मां से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पुत्र ने पुलिस से की शिकायत
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव युवक ने गांव के ही एक मनबढ़ युवक द्वारा अपनी विधवा मां के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मां के सोते समय मनबढ़ युवक द्वारा छेड़छाड़ किया गया। युवक का आरोप है कि बीते 4 अक्टूबर को रात में पड़ोस के गांव का एक युवक आकर छेड़खानी कर रहा था। शोर मचाने पर वह भाग निकला। इस बारे में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि छेड़खानी का आरोप निराधार है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। फिलहाल दोनों पक्षों को बुलवाया गया है।