हवेली में लगा राजा जौनपुर का दरबार, हुआ शस्त्र पूजन, दरबारियों ने दिया लगान

 

जौनपुर  ।  विजय दशमी के दिन आज बुधवार को हवेली राजा जौनपुर मे राजा अवनींद्र दत्त ने विधि - विधान के से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया । इस अवसर पर जिले के गण्यमान लोग मौजूद रहे । समस्त पूजन राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने सम्पन्न कराया । हवेली राजा जौनपुर में शस्त्र पूजन की परंपरा उनके पूर्वज राजा शिवलाल दत्त ने 1778 में शुरू की थी , तब से आज तक चली आ रही है , शस्त्र पूजन का यह 244 वाँ वर्ष है ।

                               जौनपुर रियासत के 12 वें नरेश कुंवर अवनींद्र दत्त के हाथों दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन हुआ है। दरबार का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। जिसमें शहर के गणमान्य, व्यापारी, अलग लिवास में साफे की पगड़ी पहने दरबार हाल की शोभा बढ़ाते हैं। यही नहीं राजा जौनपुर के पोखरा पर मेला एवं राजा जौनपुर के हाथों रावण दहन देखने के लिए गांव देहात से आने वाली भीड़ जुटती है। जौनपुर रियासत के                          राज डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डाक्टर अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि जौनपुर रियासत के प्रथम नरेश राजा शिवलाल दत्त ने 1798 में विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन एवं दरबार की शुरुआत की थी।

 दरबार हाल में उस समय जिलेदार (ठिकानेदार), सर्वराकार, राज वैध, हकीम, व्यापारी सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन वैदिक रीति-रिवाज से राज ज्योतिषी के निर्धारित लग्नानुसार संपन्न हुआ करता था। तत्पश्चात द्वितीय राजा बाल दत्त की धर्मपत्नी रानी तिलक कुंवर ने 1848 में पोखरे पर विशाल मेले की शुरुआत की थी। राजा जौनपुर की सवारी शाही अंदाज में हवेली से मानिक चौक, सिपाह होते हुए मेला स्थल (राजा साहब का पोखरा) तक पहुंच कर रावण दहन करने के बाद शमी पूजन करते हुए वापस हवेली पहुंचती है ।

                                इस दौरान राजा का दर्शन करने वालों की भीड़ देखने को जुटती थी। यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। महारानी तिलक कुंवर ने इसी वर्ष (1845) में रामलीला की शुरुआत की थी, जो रामनगर में होने वाली रामलीला के तर्ज पर होता था। जिसका प्रारंभ राजा बाजार से होकर राजा साहब के पोखरा पर राम-रावण युद्ध के बाद रावण दहन फिर राज तिलक के पश्चात पूर्ण होता था। पंडितजी की रामलीला ने इसे जारी रखने का प्रयास किया है। वर्तमान में अनेकों घरानों, संगठनों की तरफ से शस्त्र पूजन किया जाता है, लेकिन जौनपुर रियासत के हवेली स्थित आकर्षक दरबार हाल में राज पुरोहित सहित पांच पंडितों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन होता है ।

Related

पौत्री के जन्मदिवस पर पूर्व प्राचार्य ने कराया बृहद पौधरोपण

 जौनपुर।शहर के हुसेनाबाद क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में 2 वर्षीय पौत्री  के जन्मदिन पर पूर्व प्राचार्य प्रो0 समर बहादुर सिंह ने मोहल्ले के लोगो के साथ करीब 50 पौधों का रोपड़ कराया ,नीम ,बरगद,पी...

पूर्वांचल का एक 'माननीय' भर्ती परीक्षाओं का है बेताज़ खिलाड़ी

-यूपी में पेपर लीक के चलते प्रतियोगी व भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने और बढ़ती बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर जहाँ विपक्ष ने सरकार को घेरा वहीं युवाओं को आंदोलन की राह मिल गई, लोक सभा चुनाव में भाजपा की करार...

जन्मभूमि से बढ़कर नहीं होता है कोई तीर्थ: रामजी किंकर

 गोबरा गांव में 5 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भकेराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोबरा गांव में बुधवार की सुबह पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी की अध्यक्षता में 5 दिवसीय श्रीमदभागवत क...

एक टिप्पणी भेजें

  1. आज भी पुराने रीति रिवाजों के तर्ज पर यह शाही परंपरा जीवंत है। इस राजा ने अपने गौरव शाली इतिहास को कायम रखा है। राजा राम नगर व राजा जौनपुर अपनी गरिमा को आज भी संजोए हुए है। राजा साहब और जौनपुर की जनता को हार्दिक बधाई।,🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

जौनपुर की बेटी छत्तीसगढ़ में बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर की बेटी ने छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम किया है। वह भाजपा से निर्विरोध ज़िला बलौदा भाटापार छत्तीसगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गयी जिन्होंने समूचे क्षेत्र का न...

प्रदेश सरकार जनता के साथ कर रही छलावा: आशुतोष सिन्हा

धर्मापुर बाजार व पहेतियां गांव में शिक्षक एमएलसी ने सपाजनों संग की बैठकधर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा धर्मापुर बाजार व पहेतियां मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक क...

पेड़ कटेंगे तो छांव कहां मिलेगी?

जौनपुर। जौनपुर सोशल फोरम की बैठक में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जताई गई। रासमंडल स्थित रामेश्वर शिशु विहार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी का...

साहब लाल गौतम बनाये गये समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल के सहमति पर जिले के करंजाकला ब्लाक निवासी साहब लाल गौतम को प्रदेश सच...

करेंट से महिला की गयी जान

 जौनपुर। शाहगंज नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

इस तरह निरंतर संघर्ष होते रहना चाहिए

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item