धान की अगेती फसलों में निकलने लगी बालियां
https://www.shirazehind.com/2022/10/blog-post_27.html
जौनपुर। अच्छी बारिश के बाद अब जगह जगह धान की फसल में बालियां निकलने लगी हैं। धान की अगेती प्रजातियों की फसलें सामान्य प्रजातियों की तुलना में जल्दी तैयार हो जायेगी।धान की सामान्य प्रजातियों में बाली अभी 5से 10दिन बाद निकलना शुरू होगी।धान की अगेती फसलों की फसल के जल्दी तैयार होने का लाभ किसानों को रबी फसलों की बुआई में मिलता है। गेहूं की फसल की बुआई समय से हो जाती है लेकिन अगेती धान की फसल तैयार होने पर अगर बरसात होने लगती है तो फसल के बर्बाद होने की आशंका बनी रहती है।धान की सामान्य प्रजातियों की तुलना में इनकी पैदावार भी थोड़ी बहुत कम होती है किन्तु इनकी सिंचाई सामान्य धान की प्रजातियों की तुलना में एक दो बार कम ही करनी पड़ती है। विकास खंड मछलीशहर के नदी किनारे बसे गांवों जैसे बामी, भटेवरा, चितांव, कठार, ऊंचडीह, टिकरा, सहनी, अमोध आदि में जहां धान की अच्छी खासी खेती होती है। वहां जिन किसानों ने धान की अगेती किस्मों की रोपाई की है। उनके खेतों में धान की बालियां निकल आई हैं।