वृद्धाश्रम में भोजन कराकर डा. विनोद कन्नौजिया ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
https://www.shirazehind.com/2022/09/blog-post_31.html
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कन्नौजिया ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर कई नेक कार्य किये। प्रातः स्नान-ध्यान के बाद वह सीधे वृद्धाश्रम गये जहां सभी वृद्ध महिलाओं व पुरूषों को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लिया। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्कुट, पानी आदि का वितरण किया। इसी क्रम में गम्भीर बीमारी से जूझ रहे अबोध अनमय के सहयोग के लिये 51 सौ रूपये का योगदान दिये। इस अवसर पर डा. कन्नौजिया के परिवार धर्मराज कन्नौजिया, सुनील कन्नौजिया, अजहर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।