भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है : लालबहादुर यादव
https://www.shirazehind.com/2022/09/blog-post_114.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहे देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 43वां दिन जौनपुर के तीसरे दिन धर्मापुर बजार से जगह जगह लोगों ने पद यात्रियों का जोरदार स्वागत करते हुए सदर विधानसभा में प्रवेश कर आज की यात्रा समापन किया वहीं सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने पद यात्रियों को संम्बोधित करते हुए कहा भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा सरकार के कारनामों के कारण जनता ने भी तय कर लिया है कि वह सन् 2024 में भाजपा सरकार की विदाई अवश्य करेगी।